जनसुनवाई में आयी 11 समस्याएं, तीन का हुआ निस्तारण

8 / 100 SEO Score

सहारनपुर। नगर निगम में आज जनसुनवाई के दौरान आयी ग्यारह समस्याओं में से तीन समस्याओं का नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा तत्काल निस्तारण कराया गया। स्ट्रीट लाइट व शेष अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वार्ड 61 आजाद कॉलोनी निवासी शाहनवाज ने कॉलोनी में नियमित रुप से सफाई कर्मचारी भेजकर सफाई कराने के लिए तथा वार्ड 13 ट्रांस्पोर्ट नगर के निकट रहने वाले जितेंद्र कुमार गोयल ने आईटी ऑफिस ट्रांस्पोर्ट नगर के सामने नाली सफाई कराने के लिए प्रार्थना दिया। जिस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों व सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड 16 साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल ने साउथ सिटी में बढ़ी हुयी घास को कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर उद्यान विभाग के कर्मचारी को भेजकर समस्या का समाधान कराया गया।
वार्ड 38 न्यू भगवती कॉलोनी के संजय जैन, वार्ड 11 मवींकला निवासी स्वतंत्रपाल, वार्ड 13 गोविंद विहार जनता रोड निवासी मुकेश कुमार,वार्ड 48 आवास विकास दिल्ली रोड निवासी सतीश कुमार, वार्ड 58 मौहल्ला कायस्थान निवासी मुकेश जैन तथा वार्ड 35 बंदरो वाला बाग निवासी दीपचंद ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। नगरायुक्त ने पथ प्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गोबर से गंदगी फैलाने व अतिक्रमण संबंधी दो समस्याएं और रही। जिन पर सम्बंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!