लोकतन्त्र को निलम्बित कर रही है भारतीय जनता पार्टी – राम गोविंद चौधरी

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि संसद में संसदीय माहौल की सुरक्षा की मांग कर रहे सांसदों का निलम्बन लोकतंत्र का निलम्बन है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
गुरुवार को प्रेस को जारी एक बयान में सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सांसदों को स्पष्टीकरण मांगने और संसदीय माहौल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वैध अधिकार है जो हमारे देश में लोकतंत्र का सगुण रूप है। उन्होंने कहा है कि सांसदों का निलम्बन कर भारतीय जनता पार्टी लोकतन्त्र के इस सगुण रूप को ही नष्ट कर रही है। इसकी रक्षा करना लोकतन्त्र में यकीन करने वाले सभी लोगों का दायित्व है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतन्त्र में यकीन नहीं करती है। सांसदों के निलम्बन के निर्णय से भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा उजागर हो गया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!