रसड़ा गाँधी पार्क में आयोजित की गयी पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी जी की श्रद्धांजलि सभा सभी दल के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

7 / 100 SEO Score

oplus_0
आज रसड़ा विधानसभा के गाँधी पार्क में उत्तरप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री, लोकतंत्र सेनानी, स्व0 रामगोविंद चौधरी जी की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था.
जिसके आयोजक
सपा के वरिष्ठ नेता व संरक्षक लोक तंत्र सेनानी श्री चंद्रशेखर सिंह जी थे.
oplus_0

कार्यक्रम में जिले व विधानसभा के सभी दल के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
अनेक वक्ताओ ने चौधरी जी के जीवन और समाज हित में किये गए कार्यों व उनकी विचारधारा क़ो अपने अपने शब्दों में बया किया l साथ ही कहा बलिया ने समाजवाद के एक नेता क़ो ही नहीं खोया है बल्कि एक युग क़ो खो दिया है
स्व चौधरी जी जब राजनीति में आये तो उनके जेब में 25 पैसे थे लेकिन उनकी सोच व जनता ले प्रति लगाव व जन सेवा के भाव ने उन्हें गांव से देश की सबसे बड़ी पंचायत तक का सफर कराया और आज उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें बड़े ही सम्मान के साथ याद कर रहें है और आजीवन उनकी कृतिया लोगों के जेहन में जिंदा रहेगी और प्रेरणा देती रहेगी
oplus_0

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रविन्दर यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजयशंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, अमलेश चौहान, जंगबहादुर चौहान, चन्द्रमा सिंह, उदय नारायण सिंह, विश्राम यादव, आमिर अंसारी, मोहम्मद आरिफ शाह अल्वी, कमलेश भारती विश्राम यादव, गुलजार अहमद, , मनोज सिंह के साथ सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें l
कार्यक्रम का संचालन उत्रीण पांडे ने किया l
देर साम सभा का समापन गया l
आयोजक श्री चंद्रशेखर सिंह ने आने वाले सभी नेताओं
oplus_1024
कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया l

Share
error: Content is protected !!