आजमगढ़ 103 प्रगतिशील कृषकों को किया गया सम्मानित

2 / 100 SEO Score

कृषि विभाग-आजमगढ़ द्वारा कृषि भवन परिसर सिधारी, आजमगढ़ में स्व० चौधरी चरण सिंह जी मा० भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती समारोहपूर्वक मनायी गयी। इसके अन्तर्गत आत्मा योजनान्तर्गत जनपदीय किसान मेला एवं मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि श्री दिनेश लाल यादव (निरहुआ) मा० सांसद आजमगढ़ द्वारा कृषकों को मोटा अनाज श्री अन्न की खेती करने हेतु जागरूक करते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा कृषि एवं संवर्गीय उद्योगों को अपनाते हुए शहर में पलायन से बचने का सुझाव दिया गया। इसे मा० सांसद जी द्वारा एक अति प्रेरणादायी गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज द्वारा कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य, कुक्कुट, रेशम पालन को अपनाते हुए अपनी आय में वृद्धि करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के सु-दूर क्षेत्रों से आये तमाम कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कृषक जागरूकता कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा, आजमगढ़ के वैज्ञानिक डा० रणधीर नायक द्वारा तिलहनी फसलों की खेती पर विस्तृत चर्चा की गयी। कृषि वैज्ञानिक डा० अर्चना देवी द्वारा फसल प्रबन्धन पर कृषकों को विस्तार से जानकारी देते हुए इसके लाभ से परिचित कराते हुए पराली / गन्ने की पत्ती जलाने से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी गयी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा० आर०पी० सिंह द्वारा जैविक खेती की उपयोगिता एवं महत्व तथा मिलेट्स पर पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ श्री मुकेश कुमार द्वारा स्व० चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कृषि में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को सहफसली खेती को अपनाने का सुझाव दिया गया तथा कृषि के साथ-साथ एफ०पी०ओ० तथा अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ लेते हुए उन्हें भी अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। किसान सम्मान कार्यक्रम में कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर मौके पर कृषकों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप कृषि निदेशक (शोध), उप निदेशक (कृषि रक्षा), अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोदय आजमगढ़ उप कृषि निदेशक आजमगढ़, कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा/लेदौरा आजमगढ़ के वैज्ञानिकगण एवं श्री आर०एन०तिवारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मत्स्य) आजमगढ़, जिला कृषि अधिकारी आजमगढ़, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आजमगढ़ तथा भूमि संरक्षण अधिकारी (ऊसर सुधार) आजमगढ़ उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply