आजमगढ वार्षिक क्रीडा समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने किया कमाल

1 / 100 SEO Score

आजमगढ शहर के राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश मीडियम एकैडमी रैदोपुर का वार्षिक क्रीड़ा समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विविध खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपना जौहर दिखाया। गणमान्य अतिथिगण एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री कन्हैया लाल जी, संस्थापक श्री डॉ रवीन्द्र नाथ राय जी व संस्थापक प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू राय जी ने संयुक्त रूप से खेल के मैदान में उतरकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और स्काउट गाइड कैडेटों से सलामी लिया। बच्चों ने मनमोहक परेड, पिरामिड आदि बनाकर दर्शकों के दिल को जीतने में सफलता प्राप्त की। लंबी कूद में जूनियर वर्ग में आदित्य यादव प्रथम आयुष कश्यप द्वितीय रहे। इसी क्रम में प्राथमिक वर्ग सौरभ मौर्य प्रथम आलोक ‌द्वितीय सचिन और खुशवीर यादव तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में दिव्यांशु यादव प्रथम, हर्ष मौर्य द्वितीय, प्रांजल श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी० दौड़ प्राथमिक वर्ग प्रिया, अरुण यादव प्रथम वैशाली, पवन द्वितीय प्रिंस, वंशिका तृतीय रहे। कबड्डी में कक्षा 8 ब टीम विजय रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सृष्टि, आराध्या तिवारी, आराध्या गुप्ता, श्रुति, वंशिका के गीत ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की संस्थापक प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के समारोहों से बच्चों का सर्वांगीण विकास तो होता ही है साथ ही साथ बच्चों को प्रादेशिक व राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करने में सफलता मिलती है। इस मौके पर ध्रुवमित्र शास्त्री, सरिता तिवारी, कंचन राय, बृजेश यादव, अनिल कुमार, सर्वजीत, कोमल श्रीवास्तव, रजनी सिंह, सपना विश्वकर्मा एवं अशरफ आदि लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!