वार्षिक क्रीडा समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मचाई धूम

1 / 100 SEO Score

आज़मगढ़ । शहर के राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश मीडियम एकैडमी रैदोपुर का वार्षिक क्रीड़ा समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से आज संपन्न हुआ। इस दौरान बच्चों ने विविध खेलकूद प्रतियोगिता व साँस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपना कौशल दिखाया। • गणमान्य अतिथिगण एवं विद्यालय के प्रबंधक श्री कन्हैया लाल जी, उप प्रबंधक अनिल चतुर्वेदी जी , संस्थापक श्री डॉ रवीन्द्र नाथ राय जी व संस्थापक प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू राय जी ने संयुक्त रूप से खेल के मैदान में उतरकर इस कार्यक्रम का उ‌द्घाटन किया और स्काउट गाइड कैडेटों से सलामी लिया। बच्चों ने मनमोहक परेड, पिरामिड, जिमनास्टिक के माध्यम से लोगों के मन को झकझोर दिया। इसी क्रम में स्वागत गीत इच्छा सिंह, श्रद्धा व सहेलियों ने प्रस्तुत किया । छोटे बच्चों द्वारा चक धूम धूम गीत के द्वारा अभिभावक भाव विह्वल हो उठे। डांडिया, पी० टी०, राजस्थानी लोक नृत्य, विजयी भवः लोक नृत्य पर तालियां रुकने का नाम नहीं ले रहीं थीं। मुकुल राय, वर्तिका सिंह, आशिका, परिधि, दिव्यांशु यादव, आशुतोष, फैसल, आलोक, ज़मान आदि छात्र एवं छात्राओं के कार्यक्रम को बहुत सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की संस्थापक प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू राय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हए कहा कि इस तरह के समारोहों से बच्चों का सर्वांगीण विकास तो होता ही है साथ ही साथ बच्चों को प्रादेशिक व राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करने में सफलता मिलती है। इस मौके पर ध्रुवमित्र शास्त्री, शिक्षक नेता इंद्रासन राय, राकेश राय, रेंद्र राय, अनीस, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उप प्रधानाचार्या रफत परवीन, अरविंद विश्वकर्मा, सरिता तिवारी, कंचन राय, बृजेश यादव, अनिल कुमार, सर्वजीत, कोमल श्रीवास्तव ,रजनी सिंह, सपना विश्वकर्मा एवं अशरफ आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply