आर्यमगढ़ शुक्रवार को नगर के सिविल लाइन में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी के लिए राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के आवास पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अयोध्या राममंदिर से आये पूजित अक्षत को घर घर ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं की समिति गठित करने के साथ साथ आगे के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।
बैठक में बतौर मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक सत्येंद्र जी ने बताया कि श्रीराम हम सभी हिन्दुओं की आस्था के केंद्र बिंदु हैं समूचा देश राममंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर अत्यंत उत्साहित है 22 जनवरी को प्रत्येक हिन्दू अपने अपने घर पर रहकर उत्सव मनाएं
अपने घर अपने अपने मंदिर को अच्छे से सजायें, अपने गांव कस्बे के प्रत्येक देवस्थान मठ मंदिर पर रामचरितमानस,सुंदर कांड, हरिकीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ करें
प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या जाने की आवश्यकता नही हम लोग अपने घर और अपने गांव अपने गांव को ही अयोध्या बनाने का प्रयास करें।
बजरंगदल के प्रांत सह संयोजक गौरव रघुवंशी ने कहा कि राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करोड़ों हिन्दुओं के स्वाभिमान की पुनर्प्रतिष्ठा है
1 जनवरी से हमारे कार्यकर्ता घर घर जाकर अक्षत और निमंत्रणपत्र देकर हिन्दू समाज को आमंत्रण देने का कार्य करेंगे ।
इस अवसर पर विहिप नगर कार्याध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, दीनानाथ सिंह,संतोष मोदनवाल,अनुराग सिंह सनी,हरिओम मोदनवाल, प्रवीण जयसवाल,संतोष सोनकर सभासद,संजय जायसवाल,गुड्डू गुप्ता,,राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,कमलेश यादव,राहुल गुप्ता ,संजय गौड़,जगपाल चौरसिया,मिथुन निषाद,सूरज निषाद , राघवेंद्र मिश्रा लड्डू,ऋषि गुप्ता , गौरव गुप्ता,मृगांक सिन्हा,,योगेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।