ट्रांसफार्मर 24 घंटे में नहीं बदलने पर कार्रवाई होगी

9 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश में कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में हर हाल में उसे 24 घंटे के अंदर बदला जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश बुधवार को पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने शक्ति भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।

उन्होंने कहा कि झटपट पोर्टल पर कोई मामला लंबित न रहे। आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करते हुए सबको कनेक्शन देना सुनिश्चित करें। निर्देशित किया कि जितनी बिजली दें, उतना राजस्व वसूलें। ओवरलोडिंग की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक समेत अन्य कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!