मारपीट कर सामान लेकर भागने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार; समान बरामद

2 / 100 SEO Score

*थाना गम्भीरपुर*

*पूर्व की घटना-* दिनांक 06.01.2023 को वादी मुकदमा विजय कुमार यादव (गुड्डू) पुत्र राजपत यादव निवासी वजीरमलपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्तों 1.सफदर पुत्र एखलाख 2.अबूओजैफा पुत्र नैयर आजम 3.जिकरिया उर्फ नन्हे पुत्र इलियास 4.अयूब (बन्ने) पुत्र इलियास 5.सलीम पुत्र इलियास 6.सद्दाम पुत्र चुन्नू 7.अब्दुल्ला पुत्र इसरार 8.शमशाद पुत्र हमीर समस्त साकिनान गौरी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ने जमीनी विवाद को लेकर वादी व उसके साथी संदीप गौतम को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हुए भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों से मारा पीटा तथा वादी के नवनिर्मित दीवाल व पीलर को तोड़ दिये तथा 11 बोरी सीमेंट, सरिया रिंग 50 किलो, तगाड़ी फरसा व अन्य सामान जबरजस्ती लेकर चले गये वादी द्वारा विरोध करने पर अभियुक्त सफदर ने जान से मारने की नियत से वादी के उपर तमंचा से फायर कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 8/2024 धारा 395,307,323,504,506,427 IPC व 3(1)द,3(1)ध,3(2)(5) SC/ST एक्ट पंजीकृत कर विवेचना स.पु.अ./क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ द्वारा की जा रही है।

*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 06.01.2023 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो 1.सद्दाम पुत्र चुन्नू 2.अब्दुल्ला पुत्र इसरार समस्त निवासी ग्राम गौरी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को विन्द्रा बाजार तिराहा से समय करीब 14.10 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशानदेही पर वजीरमलपुर रोड तालाब के किनारे से पिकप में लदी 11 बोरी सीमेण्ट, 356 पीस लोहे की रिंग, 04 फावडा, 04 तगाडी, 02 बेलचा बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0स0 8/2024 धारा 395,307,323,504,506,427 IPC व 3(1)द,3(1)ध,3(2)(5) SC/ST एक्ट *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
1.सद्दाम पुत्र चुन्नू उम्र 34 वर्ष ग्राम गौरी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2.अब्दुल्ला पुत्र इसरार उम्र 35 वर्ष ग्राम गौरी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-* मुकदमा उपरोक्त
*बरामदगी-* 01 पिकप, 11 बोरी सीमेण्ट, 356 पीस लोहे की रिंग, 04 फावडा, 04 तगाडी, 02 बेलचा।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-*
थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 अजीत विश्वकर्मा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 अजय कुमार गौड थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
म0का0 श्रुति पाठक थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

Leave a Reply