छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

1 / 100 SEO Score

*थाना – अहरौला*

*पूर्व की घटना-* दिनांक 30.11.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादिनी असरफिया कान्वेन्ट स्कूल इमामगढ़ माहुल पुलिस चौकी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ में पढ़ाती है जहां कम्प्यूटर बाबू के पद पर कार्यरत अवधबिहारी ने वादिनी के साथ छेड़खानी किया तथा वादिनी द्वारा विरोध किया जाने पर अभियुक्त अवधबिहारी ने गाली गलौज व जान माल की धमकी देते हुये मारा पीटा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 403/23 धारा 323/504/506/354ख/452 भादवि बनाम अवधबिहारी पुत्र अज्ञात पता अज्ञात के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 07.01.2024 को उ0नि0 शिवसागर यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अवधबिहारी पुत्र रामचिंरजीव निवासी सोनाई थाना मेजा जनपद प्रयागराज उम्र करीब 35 वर्ष को कस्बा माहुल फूलपुर रोड से समय करीब 09.50 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 0403/23 धारा 323/504/506/376/452 भादवि0 थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
*आपराधिक इतिहास-* मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -* अवधबिहारी पुत्र रामचिंरजीव निवासी सोनाई थाना मेजा जनपद प्रयागराज उम्र करीब 35 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 शिवसागर यादव व का0 सुनील कुमार थाना अहरौला आजमगढ़ ।

Leave a Reply