चोर गैंग के 03 नफर अभियुक्त सहित 01 नफर बाल अपचारी गिरफ्तार

2 / 100 SEO Score

बलिया थाना
थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोर गैंग के 03 नफर अभियुक्त सहित 01 नफर बाल अपचारी गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय कारतूस, 02 अदद मोबाईल फोन, 02 अदद सिम कार्ड व नगद 1340 रुपये बरामद ।*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री देव रंजन वर्मा* के आदेश के अनुपालन में जनपद में अपराध पर प्रतिबंध लगाये जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी* व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.01.2024 वादी मुकदमा नसीम पुत्र रईस ग्राम कुशहाभाड़ थाना उभांव जनपद बलिया द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए चोरी के घटना के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवाया गया था जिस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक उभांव के द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर उच्चाधिकारीगणों को सूचनार्थ करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.01.2024 को उ0नि0 संतोष कुमार व उ0नि0 देवेन्द्र कुमार मय हमराह फोर्स के साथ चौकिया मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 15/2024 धारा 457.380.411 भादवि0 थाना उभांव, बलिया से सम्बन्धित कुछ अभियुक्त मधुबनढाला के पास खड़े हुए है इस सूचना पर थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा मधुबन ढाला रेलवे क्रासिंग के पास से 1.अभय कुमार उर्फ रौनक पुत्र मनोज निवासी बस स्टाप के पीछे वार्ड नं0- 1 कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव जिला बलिया 2.अताउल्लाह उर्फ चतुरी पुत्र मो0 इस्लाम निवासी वार्ड नं0- उमरगंज कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव जिला बलिया 3. साकिर पुत्र मकबूल निवासी कुण्डैल थाना उभांव जिला बलिया 4. बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया जिनकी जमातलाशी में अभियुक्तों के पास से 02 अदद मोबाइल मय सिम कार्ड व 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस व 1340 रूपये नगद बरामद हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ के क्रम में सभी अभियुक्तों द्वारा चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए अभियुक्तों के पास से बरामद 02 मोबाइल सेट रेडमी एवं सैमसंग तथा दोनों मोबाइल में प्रयोग होने वाले सिम कार्ड भी हम लोगों के द्वारा चोरी किया गया है जबकि अभियुक्त शाकिर पूर्व में तीन बार जेल जा चुका है। जिसमें एक बार गोतस्करी में, एक बार अवैध तमंचा के साथ पकड़े जाने पर तथा गैंगेस्टर के अपराध में जेल जा चुका है। तथा अभियुक्त अताउल्लाह उर्फ चतुरी एक बार थाना घोसी जनपद मऊ से अवैध तमंचा रखने में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!