प्रेम प्रसंग में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

4 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बलिया की आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु (18 साल)

पुत्री राजकुमार ने बुधवार की रात हॉस्टल में पंखे के हुक में फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। मेस से खाना खाकर लौटी छात्राओं ने मृतक अंशु को खाना खाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं मिला तो छात्राओं ने दरवाजे को खोलने के लिए धक्का दिया। दरवाजा खुलते ही छात्राओं के होश उड़ गए। कमरे में अंशु पंखे के हूक के सहारे लटक रही थी। छात्राओं के घटना की जानकारी कार्यवाहक वार्डन को दिया। उन्होंने तत्काल प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों सूचना दिया। सूचना मिलते ही प्रिंसिपल और शिक्षक तत्काल हॉस्टल पहुंच गये। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय बांसडीहरोड पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्रा कानपुर की रहने वाली बतायी जा रही है। घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को रात में ही दे

दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना ठेकवन क्षेत्र के फेखपुर निवासी अंशु (18 साल) पुत्री राजकुमार राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बलिया में आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा थी जो हॉस्टल में रहकर पढ़ती थी। पुलिस को मृतका के कमरे से

सुसाइड नोट मिला है जिसमें जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों को सूचना दे दी गई। मोबाइल में प्रेम प्रसंग संबंधित मैसेज मिला है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply