प्रयागराज -हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए यूपी बोर्ड ने एक और अहम कदम उठाया है। पहली बार कक्ष निरीक्षकों के आईकार्ड पर बार कोड और क्रमांक होगा। इस बार कक्ष निरीक्षकों के लिए बनने वाले आईकार्ड का प्रारूप यूपी बोर्ड मुख्यालय जारी करेगा। जारी प्रारूप पर ही जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष निरीक्षकों का आईकार्ड जारी करेंगे। राज्य से लगभग 2.75 लाख शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी।
नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा कक्षों में निरीक्षण के लिए लगाए जाने वाले लगभग 2.75 लाख कक्ष निरीक्षकों के लिए पहली बार एक सुरक्षित क्यूआर बार कोड एवं क्रमांकयुक्त कम्प्यूटराइज्ड परिचय पत्र तैयार कराया जाएगा।