कैसी चल रही बोर्ड परीक्षा, ऑनलाइन देंगे रिपोर्ट।

बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रस्तावित हैं। इस बार परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए बोर्ड ने नई व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत केंद्रों पर चल रही परीक्षा की पल-पल की रिपोर्ट ऑनलाइन देनी होगी। अब इससे यह पता चल सकेगा कि केंद्रों पर परीक्षा कैसे चल रही है। इस व्यवस्था के लिए पहली बार जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए अलग-अलग ईमेल एड्रेस बनाए गए हैं।
शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से शुकवार को जारी पत्र के मुताबिक प्रदेश के सभी जनपदों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए अलग-अलग ई-मेल आईडी तैयार कराई गयी है। ई-मेल आईडी क्रमश boardexam2024.(district name)@gmail.com एवं boardexam2024.(regional office)@ gmail. com पर परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण/पर्यवेक्षण से संबंधित निरीक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन दी जाएगी।

Leave a Reply