मौसम विभाग का अनुमान- अगले तीन दिन कोहरा और ठंड में और वृद्धि के आसार

4 / 100 SEO Score

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार देर शाम से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने वाली है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में ताजा बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान किया जा रहा है…
उत्तरायण होते-होते एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने का माहौल बन गया है। सोमवार की रात से सक्रिय होने वाले इस विक्षोभ के चलते न सिर्फ उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावनाएं बनी हैं, बल्कि पहाड़ी इलाकों पर ताजा बर्फबारी का भी अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार रात से लेकर गुरुवार तक मैदानी इलाकों में जबरदस्त ठंड और गलन पड़ सकती है। जबकि इन्हीं इलाकों में अभी भी लगातार कोहरा बढ़ता जाएगा।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!