स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए सात प्रशिक्षकों की होगी नियुक्ति

प्रयागराज, संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध 657 कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। परिसर में हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से राज्य विश्वविद्यालय जोनल व आल इंडिया प्रतियोगिताओं के लिए मेजबानी का दावा कर सकेगा। फरवरी में छात्रों को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात मिल जाएगी। इसके साथ ही सात ट्रेनरों की नियुक्ति होगी। इसकी आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय ने शुरू कर दी है। पीआरएसयू में तीन करोड़ से अधिक की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो चुका है। इसमें 16 से अधिक खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसमें 200 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी और फुटबाल का मैदान शामिल है। वॉलीबाल, बास्केटबाल, लॉन टेनिस कोर्ट, एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, जूडो आदि के संसाधन हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!