नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 375 नए मामले सामने आये हैं। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3075 पर आ गई है। इस अवधि में कर्नाटक में दो संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय के मुताबिक, पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक आ गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप जेएन.1 के कारण मामलों में तेजी आई है। पांच दिसंबर के बाद एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक नए मामलों की संख्या 31 दिसंबर 2023 को 841 दर्ज की गई, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। कोविड-19 के 3,238 उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही पृथकवास में हैं।वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।