लखनऊ। मार्च तक नगर निगम हर अवकाश के दिन खुलेगा। रविवार हो या कोई और अवकाश का दिन। कार्यालय खोलकर टैक्स जमा कराया जाएगा। इस आदेश को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों ने निगम के अफसरों से इस आदेश को संशोधित करने की मांग की है।नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने मेयर को पत्र भेजा है। कहा है कि कर्मचारियों का भी निजी जीवन है। उनके भी घर में बच्चे हैं। उन्हें भी अवकाश चाहिए। इस तरह प्रत्येक अवकाश में कार्यालय खोलने से उनको अपने घर परिवार व अन्य जरुरी कामों के लिए समय नहीं मिल पाता है। जरूरी होने पर कार्यालय खोला जाए तो उसका मेहनताना अलग से भुगतान किया जाए।
Home
/ उत्तर प्रदेश / रविवार को कार्यालय खोलने से आक्रोश
उत्तर प्रदेश अयोध्या आगरा आज़मगढ़ उत्तराखंड ग़ाज़ीपुर गोरखपुर जौनपुर नेपाल प्रयागराज बलिया बलिया बेल्थरारोड मऊ मिर्ज़ापुर मिर्ज़ापुर लखनऊ लखीमपुर खीरी वाराणसी सुल्तानपुर
रविवार को कार्यालय खोलने से आक्रोश
उत्तर प्रदेश, अयोध्या, आगरा, आज़मगढ़, उत्तराखंड, ग़ाज़ीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, नेपाल, प्रयागराज, बलिया, बलिया, बेल्थरारोड, मऊ, मिर्ज़ापुर, मिर्ज़ापुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, सुल्तानपुर