जिले में दो नए गैंग किए गए पंजीकृत, आठ सदस्य चिह्नित

आजमगढ़:एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को एक बार फिर अपराधियों की नकेल कसी है। इसके तहत जनपद स्तर पर दो नए गैंग पंजीकृत किए गए हैं। इन दोनों गैंगों से जुड़े आठ सदस्य भी चिह्नित किए गए हैं। इसमें एक गैंग शराब तस्करी से तो दूसरा आपराधिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है।
एसपी के अनुसार जहानागंज थाने में शराब तस्करी से जुड़े गैंग को पंजीकृत किया गया है। जिसे अजय सिंह गैंग नाम देते हुए कोड संख्या डी-216 दिया गया है। यह गैंग अपमिश्रित शराब तैयार कर उसे बेचने जैसा अपराध करता है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस गैंग का मुखिया अजय सिंह उर्फ बबलू सिंह है। वहीं, सदस्यों के रूप में फेंकू मौर्या निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर, मुर्तजा निवासी वीरपुर थाना मेंहनगर, चंद्रकेश यादव निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली, रमाकांत यादव उर्फ साधू यादव निवासी नगवा मैदो थाना बिलरियागंज व विशेष सिंह उर्फ बिक्की सिंह निवासी रैदोपुर थाना कोतवाली चिह्नित किए गए है। वहीं, दूसरा गैंग निजामाबाद थाने में आपराधिक गैंग के रूप में पंजीकृत हुआ। इस गैंग को रामनिवास गैंग नाम देने के साथ ही कोड संख्या डी-217 एलाट किया गया। गैंग का सरगना राम निवास निवासी सरदहा मधसिया थाना तहबरपुर है। इस गैंग के द्वारा तरह-तरह के आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस गैंग के सदस्य के रूप में अबरार अहमद निवासी भगतपुर थाना बिलरियागंज को चिह्नित किया गया है।

Leave a Reply