मऊ।इस कड़ाके की ठंड में कई गाड़ियां अपने निश्चित समय से घंटों देरी से मऊ जंक्शन पहुंची। इससे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में मुसाफिरों को ठिठुरना पड़ा। मऊ जंक्शन से होकर जाने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस अपने निश्चित समय से साढ़े 1 घंटा लेट स्टेशन पर पहुंची।इससे यात्री काफी परेशान नजर आए। इसके अलावा गोदान एक्सप्रेस अपने निश्चित समय से लेट रही। यही नहीं इसके अलावा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस भी अपने निश्चित समय से 30 मिनट लेट स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार हमसफर एक्सप्रेस को रिशेड्यूल कर चलाया गया, लेकिन तब भी 3.24 घंटे लेट रही, गोंडा एक्सप्रेस 30 मिनट, साबरमती 8.11 घंटे, छपरा इंटरसिटी 34 मिनट लेट रही। इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए आए यात्रियों को इस गलन भरी ठंडी में परेशानी हुई।
आज़मगढ़ अयोध्या आगरा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ग़ाज़ीपुर गोरखपुर जौनपुर नेपाल प्रयागराज बलिया बलिया बेल्थरारोड मऊ मिर्ज़ापुर मिर्ज़ापुर लखनऊ लखीमपुर खीरी वाराणसी सुल्तानपुर
सर्दी में ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई मुसीबत
आज़मगढ़, अयोध्या, आगरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ग़ाज़ीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, नेपाल, प्रयागराज, बलिया, बलिया, बेल्थरारोड, मऊ, मिर्ज़ापुर, मिर्ज़ापुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, सुल्तानपुर