भारतीय संविधान और लोकतंत्र’ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है आज दिनांक 26/01/2024 को किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा रतसर-बलिया के पं0 सच्चिदानंद त्रिपाठी सभागार में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ‘भारतीय संविधान और लोकतंत्र’ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्राचार्य डाॅ० अभय नाथ सिंह श्री संजय कुमार शुक्ल, डॉ0 प्रमोद कुमार वर्मा रहे।
वक्ताओं के क्रम में श्री सौरभ राय ने अपने वक्तव्य में भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला ! डॉ0 प्रमोद कुमार वर्मा ,श्री संजय कुमार शुक्ला, आइक्यूएसी समन्वयक एवं श्री शुभम पांडे ने अपना विचार रखा ।
कार्यक्रम में कुल 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान अनुष्का शर्मा, द्वितीय स्थान पिंकी यादव तृतीय स्थान महंत कुमार गुप्ता तथा चतुर्थ स्थान प्रिया पांडे ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक/गैर शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अभय नाथ सिंह ने तथा संचालन श्री अनिल कुमार यादव ने किया ़

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!