कुकुरमुत्ता की तरह बढ़ रहे व्यक्तिगत स्कूलो में भारी आक्रोश

1 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा इस समय शिक्षा क्षेत्र पन्दह के अन्तर्गत कुकुरमुत्ते की तरह बढ़ रहे विद्यालयों से जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। यह सारे प्राइवेट विद्यालय पढ़ाई ना कर अभिभावकों से मोटी रकम वसूल कर दोहन करने कार्य कर रहे हैं यही कारण हैं कि 60000 वेतन पाने वाले सरकारी स्कूलों में बच्चे नदारत हैं और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारीयों के मिली भगत से बिना मानक के स्कूल धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।इस कमर तोड़ महंगाई में अभिभावकों का शोषण सरेआम किया जा रहा है इसी शिक्षा क्षेत्र में एक ऐसा भी विद्यालय है जिसका का नाम समुद्री देवी इंटर कॉलेज ऊससा पुर जो एकदम मानक के विपरीत चलाया जा रहा है यहां चारों तरफ झाड़-झंकाड और गड्ढे पड़े हुए हैं जिससे कभी भी बच्चों के साथ अप्रिय घटना होने की संभावना बलवती होती जा रही है। इस विद्यालय में हर बच्चे से मोटी फिश की रकम लेकर शोषण किया जा रहा है और कहने के लिए यह सारे विद्यालय विद्या मंदिर है लेकिन लोगों ने इसे व्यवसाय का रूप दे दिया है इस संबंध में क्षेत्र पंचायत पन्दह के अवैध विद्यालयों की जांच की मांग जनता ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं शिक्षा विभाग का ध्यान इस तरफ आकृष्ट हो ताकि नन्हे मुन्ने के भविष्य को बचाया जा सके।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!