अम्बेडकर पार्क में प्रसिद्ध समाज सेवी मुहम्मद ताहिर शेख़ को संविधान की पुस्तक दे कर किया गया सम्मानित।

1 / 100 SEO Score

लालगंज, आजमगढ।

संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़।

आज लालगंज ब्लाक के बैरीडीह गांव में सदर बाजार हरिजन बस्ती के करीब स्थित मान्यवर कांशीराम पब्लिक नर्सरी स्कूल के प्रांगण में प्रसिद्ध समाज सेवी मुहम्मद ताहिर शेख़ के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
पहले ताहिर शेख़ ने मान्यवर कांशीराम पब्लिक नर्सरी स्कूल के प्रांगण में अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुहम्मद ताहिर शेख़ ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट की गई। इस के लिए मैं आभारी हूं। हमारा प्रयास है कि मैं ग्राम सभा बैरीडीह का सम्पूर्ण विकास करूं। अभी बैरीडीह के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से तारिक सिकंदर, इकबाल अहमद,अब्दुल्लाह, श्याम फेर, राम फेर, लालसा प्रसाद, विजय बहादुर, जगदीश,लालबहादुर, रामकेश भारती, देवेंद्र भारती, संजय कुमार, मोटी लाल, प्रकाश, भांति संघ मित्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।अध्यक्षता, रामफेर भारती और
संचालन, संजय कुमार ने किया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!