उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर मे मुसाफिरखाना कहने को तो आदर्श नगर पंचायत है, लेकिन यहां कचरा व गंदगी घरों के मुहाने पर डंप है। साफ-सफाई के नाम पर न तो किसी की जिम्मेदारी तय है और न ही कोई इस ओर ध्यान दे रहा है। 

हम बात कर रहे है वार्ड न० 6 गन्धी मोहल्ला का जहां सड़क किनारे गंदगी का ढेर लगा है। इसी के बीच लोगों का एव हजरत आसी जूनियर हाई स्कूल के गेट के सामने बच्चो का आवागमन भी होता है, लेकिन इसे दूर करने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है।
बीच-बीच महला में सफाई करवा दे तो गंदगी से निजात मिल सकेगी। खुले मैदानों में घरों से निकला हुआ कूड़ा करकट फेंक दिया जाता है।सफाई को जब तक लोग खुद की जिम्मेदारी है नहीं मानेंगे तब तक स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर नहीं बन सकती। सफाई के लिए कर्मचारियों को कहा जाता है।