रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहां आदर्श नगर पंचायत में रविवार को पौने पाँच बजे से पूर्व अध्यापक सुरेन्द्र सिह उम्र(93) साल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। उनकी मृत्यु का समाचार सुनकर आदर्श नगर पंचायत में कोहराम मच गया। उनके दरवाजे पर, उनके परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचें और कहा कि एक अच्छे संत की मृत्यु हुई है। इससे क्षेत्र मे मातम छाया है। उक्त अवसर पर बांसडीह विधानसभा के विधायिका केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि एक संत विचारक व्यक्ति दुनिया से आज चले गए उनके बताए हुए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मास्टर साहब हम लोगों के गार्जियन थे एक मृदुल भाषा विचार के थे पूरा नगर पंचायत इनका सम्मान करता था। आज उनके चले जाने से उनकी पूर्ति होना असंभव है। उनके बताए हुए रास्ते पर ही चलना सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं पप्पू जी ने अपने रोते हुए पीड़ा से कहा कि पिताजी 93 साल के होने के बाद भी उनकी आंखों की रोशनी उसी तरह चमकती थी चश्मा नहीं लगाते थे हमेशा वह रामायण का पाठ करते थे। लोगों को अच्छा संदेश देते थे। जब उनके पुत्र ने पूछा कि आपके साथ कभी नगर पंचायत में किसी से कोई झगड़ा हुआ था या कोई आपसे नाराज था तो उन्होंन कहा कि हमारे जीवन काल में किसी से ना कोई झगड़ा ना कोई मुझसे नाराज था लोग आज उनको संत विचारक के नाम से जानते हैं और कहते हैं कि आज एक संत विचारक व्यक्ति मनियर नगर पंचायत से दुनिया को छोड़कर चले गए उनके चार पुत्र थे सबसे बड़े पुत्र प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह भाई जो नगर पंचायत के 30 वर्ष सभासद रहे।
मृत्यु के समाचार सुनकर काफी लोग दरवाजे पर पहुंचकर घर वालों को सांत्वना दिए आज उनका अंतिम संस्कार परशुराम स्थान के बगल में किया जाएगा जहां उनका छोटा पुत्र अग्नि देगा शव यात्रा में हजारों हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, जिला संयोजक राजेश सिंह, अनवर भाई, चंद्रभान गुप्ता, हरिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष शिताषु गुप्ता, रंजीत सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।