रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक फेफना गजानन्द चौबे के कुशल नेतृत्व मे फेफना पुलिस को मिली महत्वपुर्ण सफलता।
थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 राघवराम यादव मय हमराह ग्राम सागरपाली में मामूर होकर सोशल मीडिया पर तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने से सम्बन्धित वायरल वीडियों के बारे में वार्ता कर रहे थे कि मुखबीर खास द्वारा सूचना मिली की उपरोक्त वायरल वीडियों से सम्बन्धित एक व्यक्ति तलवार के साथ सेमरा घाट की तरफ जा रहा है कि इस सूचना पर फेफना पुलिस टीम द्वारा सेमरा घाट की तरफ कालीदास बाबा मंदिर से 50 मी0 दूरी पर जा रहे व्यक्ति को समय 11.20 बजे हिरासत पुलिस ने लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पता पूछने पर अपना नाम बलजीत यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव निवासी रट्टूचक वैना थाना फेफना बताया तथा उसका जामातलाशी से 01 अदद कंधे पर लटकायी हुई तलवार बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।