एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहाँ आज दिनांक 1 मार्च 2024 को किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा ,रतसर- बलिया के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वय द्वारा गोद लिए गये ग्राम चक उजियारी व खेजुरी में कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार शुक्ल व डॉ0 अश्विनी कुमार पांडेय के निर्देशन में तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविरान्तर्गत दोनो ग्राम सभा में पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई । रैली के दौरान स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं द्वारा ‘पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं आओ मिलकर पेड़ लगाए’, सूखी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार, प्रकृति का ना करें हरण आओ बचाए पर्यावरण, पर्यावरण का रखें ध्यान तभी बनेगा देश महान। इत्यादि प्रेरक नारों द्वारा ग्राम वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। शिविर में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित कुल 210 स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाएं सम्मिलित रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!