सड़क निर्माण मे भारी घोटाला

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

आदर्श नगर पंचायत मनियर मे सड़क निर्माण मे भारी घोटाला ,मुहल्ला वासियो ने निर्माण कार्य रोका मुख्यमंत्री से की शिकायत

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से हैं आदर्श नगर पंचायत मनियर में वार्ड नंबर 3 में बन रही सड़क में बड़ा घोटाला सामने आया है जिस सड़क का निर्माण हो रहा है वह देवापुर गेट से बजार मे जाती है। आपको बताते चले कि यह मनियर बाजार का मुख्य मार्ग है। कुछ दिन पहले ठेकेदार द्वारा गिट्टी विछाकर उस पर रोलर चला दिया गया था। अब इस सड़क को पिच किया जा रहा है। पिच ऐसा है कि हाथ से आप इसको नीचे के स्तर से हटा सकते है। सभासद व ग्रामीणो ने काम को रोक दिया है और मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस घोटाले को डालने की तैयारी कर रहे थे। मुहल्ला वासियो के साथ इस वीडियो मे ठेकेदार की दबंगई साफ देखी जा सकती है।अब देखना है कि जिला प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करती है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!