ग्राम पंचायत को रोशन करना और बाहर शौचालय का निर्माण केवल हवा हवाई

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-अशोक कुमार सिंह
बलिया ग्राम पंचायत के उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘सरकार’ द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं की धज्जी उड़ा रहे है। ग्राम पंचायत विकासखंड पन्दह अंतर्गत ग्राम सभा ‘जुगेसरा’ जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य मानक के अनुसार नहीं हुई है चाहे हो रही है। इस ग्राम पंचायत के प्रधान द्वारा लूट खसोट जारी है। जब कि शासन और प्रशासन शब्द आदेश के बाद भी मनरेगा के मजदूर इधर-उधर भटक रहे हैं। इस ग्राम सभा में कहीं भी सफाई नहीं दिख रही है चारों तरफ गंदगी का अंबार है। इस ग्राम पंचायत को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग गंदगी से अटा पड़ा है। जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बलवती होती जा रही है। इस संबंध में लोगों ने शासन और प्रशासन से मांग किया है कि इस ग्राम सभा को जिले के उच्च अधिकारी से जांच करा कर उचित कार्यवाही करने की कृपा प्रदान की जाए।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!