*थाना- रानी की सराय*
दिनांक 23.04.2024 को वादी मुकदमा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनाँक 21.04.24 को मेरे घर मेरी बहन की शादी थी पूरा परिवार शादी कार्य मे व्यस्त थे । मौके का लाभ उठा कर विपक्षी पल्लू राजभर पुत्र स्व0 छेदी राजभर ग्राम ईश्वरपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर रात मे ही कहीं भगा ले गया है, के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/2024 धारा 363 भा0द0वि0 बनाम पल्लू राजभर पुत्र स्व0 छेदी राजभर ग्राम ईश्वरपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी की विवरण-*
दिनांक 08.05.2024 को उ0नि0 संतोष यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पल्लू राजभर पुत्र स्व0 छेदी राजभर ग्राम ईश्वरपुर थाना रानी क सराय जनपद आजमगढ़ को बेलइसा तिराहे से समय करीब 09.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 108/2024 धारा 363/36/376 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सों एक्ट थाना रानी की सराय आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तार अभियुक्त –* पल्लू राजभर उर्फ अरविन्द राजभऱ पुत्र स्व0 छेदी राजभर ग्राम ईश्वरपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 संतोष कुमार यादव, मय हमराह हे0कां0 चन्दन कुमार व कां0 कृष्ण कुमार यादव, म0कां0 पूजा चौहान थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।