दो अभियुक्त मुठभेड़ में घायल

10 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश आजमगढ़

थाना कोतवाली
ग्राम मनचोभा में घटित हत्या की घटना में 02 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार; अवैध असलहा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू व बुलेट मो0 सा0 बरामद।

*पूर्व की घटना-* वादी मुकदमा दिनेश कुमार पुत्र स्व0 श्यामधारी निवासी मनचोभा थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र जिसमें वादी का लड़का सूरज कुमार उम्र 24 वर्ष दिनांक- 11.11.23 को 7.30 बजे बलरामपुर शराब ठेके के पास अपने दोस्त आमीर पुत्र कासिम ग्राम मनचोभा व एक अन्य व्यक्ति के साथ मौजूद थे। पिता दिनेश कुमार जब घर चलने के लिए बोले तो सूरज कुमार बताया कि मैं आमीर के साथ घर आ जाऊंगा। कुछ देर बाद दिनेश के फोन करने पर सूरज कुमार ने अपने पिता को बताया कि मुझे आमीर व उनके दोस्त किशुनदासपुर ले जा रहे है और फोन कट गया। दिनांक 13.11.23 को तमसा नदी ग्राम ककरहटा में शव मिलने पर वादी दिनेश कुमार द्वारा शिनाख्त करने के उपरान्त प्राप्त प्रार्थना पत्र पर दिनांक 14.11.23 को मु0अ0सं0 650/23 धारा 302,201 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट बनाम आमीर पुत्र कासीम उर्फ चुन्ने खाँ निवासी मनचोभा व एक अन्य व्यक्ति थाना कोतवाली पर पंजीकृत हुआ। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण(पुलिस मुठभेड़)-*
दिनांक- 17.11.2023 को *समय करीब 22.32 बजे* प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशि मौली पाण्डेय मय हमराह द्वारा हाफिजपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मनचोभा गाँव की तरफ जानें वाले सिक्स लेन बाईपास* पर पहुँचकर आनें वाले बदमाशों का इंतजार करनें लगे। कुछ समय बाद दो बदमाश एक मोटर साइकिल पर आते दिखाई दिये कि पुलिस वाले रोकने का प्रयास किया तो मोटर साइकिल मोड़कर भागना चाहे कि फिसलकर गिर गये तथा दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, पर्याप्त चेतावनी के पश्चात पुलिस द्वारा नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी है ।
➡ *पहले बदमाश की पहचान मो0 आमिर पुत्र कासिम उर्फ चुन्ने खाँ निवासी मनचोभा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई जिसके बाये पैर* में गोली लगी है तथा *दुसरे बदमाश की पहचान अंकुश यादव पुत्र रामबदन यादव निवासी मनचोभा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के रूप में की गयी जिसके दाहिने पैर* में गोली लगी है। घायल बदमाशो को इलाज हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया है।
➡ अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा, 03 खोखा कारतूस, 02 मिस कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 01 आलाकत्ल चाकू व 01 बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
➡ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 656/23 धारा 307 भादवि व 3 /25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त मो0 आमिर ने बताया कि मैं, अंकुश यादव व सूरज तीनो अच्छे दोस्त थे। सूरज मेरी बहन पर गंदी निगाह रखता था व वाट्सएप्प से चैटिंग करता था, मैंने सूरज को कई बार समझाया लेकिन उसके अन्दर कोई सुधार नही हुआ। मैने अपने दोस्त अंकुश यादव के साथ मिलकर सूरज की हत्या करने की योजना बनाई। उसी योजना के तहत दिनांक- 11.11.2023 को हाफिजपुर चौराहा के देशी ठेके पर मैं और अंकुश यादव शराब पी रहें थे। उसी समय सूरज भी आ गया। हम तीनो बैठकर शराब पीये, जब सूरज नशे में हो गया तो मैं और अंकुश पूर्व योजना के तहत सूरज की हत्या करने के लिए बुलेट मो0 सा0 पर बीच में बैठाकर ग्राम मनचोभा के पास स्थित शिव मंदिर से आगे जंगल में ले जाकर आम के पेड़ के पास लिटाकर चाकू से पेट व गले पर वार करके हत्या कर दिये। उसके बाद हम दोनो ने मिलकर शव को पास में ही तमसा नदी में ले जाकर फेंक दिये।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 656/23 धारा 307 भादवि व 3 /25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 656/23 धारा 307 भादवि व 3 /25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 650/23 धारा 302,201 भादवि व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
*पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. मो0 आमिर पुत्र कासिम उर्फ चुन्ने खाँ निवासी मनचोभा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2. अंकुश यादव पुत्र रामबदन यादव निवासी मनचोभा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण-*
1- घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 01 चाकू व 01 बुलेट मो0सा0
2- 02 अवैध देशी तमंचा, 03 खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस मिस फायर 02 जिंदा कारतूस .315 बोर,
*गिरफ्तार करने वाली टीम-* प्र0नि0 कोतवाली शशि मौलि पाण्डेय, उ0नि0 संजय तिवारी, उ0नि0 अतीक अहमद, हे0कां0 विनीत दूबे, हे0कां0 धर्मेन्द्र यादव, कां0 आशीष यादव, कां0 कृष्णानन्द भारती, कां0 अभयराज पासवान थाना कोतवाली आजमगढ़

Share

Leave a Reply