ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस मुठभेड़ में 25 000 रुपए का दो इनामी गौ तस्कर और गैंगस्टर गिरफ्तार

5 / 100 SEO Score

थाना-मुबारकपुर
पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25000/- रूपये के 02 इनामिया गौ-तस्कर तथा गैंग्स्टर मे वांछित के अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार; 01 इनामिया के दाहिने पैर में लगी गोली ।
*पूर्व की घटना–* दिनांक 27.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजेश कुमार द्वारा अनुमोदित शुदा गैंगचार्ट के आधार के आधार पर अभियुक्त 1. सलीम नट पुत्र जलील अहमद 2. मोहम्मद अली पुत्र जलील नट निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ व 3. सुरेन्द्र यादव पुत्र रामसनेही निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 4. सन्दीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र पकड़ू गुप्ता उर्फ श्यामनरायण निवासी करीमाबाद मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ का एक सुसंगठित गैंग है एवं गैंग का मुखिया सलीम नट उपरोक्त है । जो गैंग का संचालन करता है। यह गैंग अपने व अपने साथियो के तथा परिवार जन के भौतिक व आर्थिक दुनियाबी लाभ हेतु प्रतिबंधित मांस के क्रय विक्रय के कारोबार मे लिप्त है, इनके आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 468/2023 थाना 3(1) गैंग्स्टर एक्ट 1. सलीम नट पुत्र जलील अहमद आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र रामसनेही निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ व मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अभियुक्त सलीम नट पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ व सन्दीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र पकड़ू गुप्ता उर्फ श्यामनरायण निवासी करीमाबाद मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ वांछित चल रहे थे। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण–* दिनांक- 18.11.2023 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजेश कुमार मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि गौ-तस्करी करने वाले दो इनामिया अपराधी मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले है जो अपने गैंग के साथी सुरेन्द्र यादव के गाँव ग्राम मोइनाबाद जायेंगे। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर पुलिस बल के साथ *देवकली तारन मोड़* पर पहुंच कर चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आये जिनको टार्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया गया तो तेज गति से भागने लगे और असंतुलित होकर गिर गये और पैदल ही भागने लगे। झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे, जवाबी पुलिस कार्यवाही मे एक बदमाश घायल हो गया जिसके दाहिने पैर मे गोली लगी है। *घायल बदमाश की पहचान सलीम नट पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ* के रूप में की गयी जो गैंग का लीडर है तथा उसका साथी गैंग का सदस्य सन्दीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र पकड़ू गुप्ता उर्फ श्यामनरायण निवासी करीमाबाद मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ को *समय करीब 06.05 बजे* हिरासत पुलिस मे लिया गया। घायल बदमाश को इलाज हेतु सीएचसी मुबारकपुर भेजा गया ।
➡ अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस .315 बोर तथा 01 मोटर साइकिल बरामद किया गया।
➡ गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 559/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया।
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया की हम लोगो का एक गैंग है हम लोग मिलकर रात्रि में गौतस्करी करते है और यदि कोई व्यक्ति रोकने कि कोशिश करता है तो हम लोग जान से मारने के लिये असलहा दिखाकर धमका देते है व जरुरत पड़ने पर हवाई फायर भी करते है । पहले भी कई बार जेल जा चुके हैँ। गौतस्करी हम लोगो का पेशा है आज सुबह अपने साथी सुरेन्द्र यादव से मिलने जा रहे थे कि आप लोगो के द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया है।

*पंजीकृत अभियोगः-*
1-मु0अ0सं0- 559/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1-सलीम नट पुत्र जलील अहमद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ (घायल अभियुक्त)
2- सन्दीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र पकड़ू गुप्ता उर्फ श्यामनरायण निवासी करीमाबाद मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ
*बरामदगीः-*
1- 02 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व एक मिस कारतूस .315 बोर
2- 01 मो0 साइकिल
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सलीम नट-*
• 154/2022 धारा 3/5ए/8 गौ-वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
• मु0अ0सं0 300/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
• मु0अ0सं0 468/23 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
• मु0अ0सं0 559/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
• मु0अ0सं0 07/2019 धारा 379/411 भादवि थाना कोपागंज जनपद मऊ
• मु0अ0सं0 287/2018 धारा 379 भादवि थाना कोपागंज जनपद मऊ
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त संदीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता*
• मु0अ0सं0 83/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ
• 154/2022 धारा 3/5ए/8 गौ-वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
• मु0अ0सं0 468/23 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
• मु0अ0सं0 559/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
2. उ0नि0 संजय कुमार सिंह प्रभारी चौकी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
4. हे0का0 तेजबहादूर यादव, का0 बुटाई शाह, का0 नीरज यादव, का0 शैलेष यादव, का0 सत्यम सिंह, का0 अनिरूद्ध यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
5. स्वाट टीम प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला, हे0का0 विनोद कुमार सरोज, हे0का0सतेन्द्र यादव,का0 अभिमित तिवारी, हे0का0 अवधेश यादव, हे0का0 उमेश यादव, का0 संजय सिंह

Share

Leave a Reply