दिनांक 04.12.2024 को वादी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की 09 वर्षीय पुत्री जो मन्द बुद्धि की है, दिनांक 02.12.24 को समय करीब 02.00 बजे घर के सामने खेल रही थी खेलते-खेलते कहीं चली गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 535/2024 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
*घटना का अनावरणः-*
आज दिनांक 08.12.2024 को उ0नि0 अजय यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित गुमशुदा बच्ची को वन स्टाप सेन्टर मऊ से बरामद किया गया । जिसे नियमानुसार उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।