यूपी पुलिस एनकाउंटर में गौ तस्करी में शामिल दो ईनामी बदमाश पकड़े, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली

8 / 100 SEO Score

वाराणसी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे गौ तस्कर एनकाउंटर में गिरफ्तार किए गए। गौ तस्करी मेंं शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को तड़के एक मुठभेड़ के बाद अरेस्ट कर लिया।

मुठभेड़ आज़मगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन मोड़ के पास हुई। पुलिस ने बदमाशों के पास से दौ देसी पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है। दोनों बदमाशों के सिर पर 25-25 हजार का ईनाम था। दोनों गौ तस्करी में शामिल थे और लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सलीम नट और संदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सलीम नट एक गिरोह का सरगना है जो गायों और प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने हैं। पुलिस ने एक टिप के आधार पर इन्हें अरेस्ट करने के लिए टीम लगाई। पुलिस को इनपुट मिला था कि दोनों वांछित अपराधी मुबारकपुर के मोइनाबाद जाएंगे। पुलिस ने इनकी दबिश के लिए चेकिंग शुरू की और दो लोगों को बाइक पर आते देखा। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की। स्पीड बढ़ने से बदमाश बाइक नहीं संभाल पाए और वहीं गिर गए। उन्होंने पैदल भागना शुरू किया और पुलिस वालों पर गोलियां चला दीं।

पुलिस ने बदमाशों की ओर से गोलियां चलने के बाद जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। एक गोली सलीम नट के पैर में लगी। इसी के बाद उसे और उसके साथी संदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय गौ तस्करी करते हैं और अगर कोई उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो हवाई फायरिंग करते हैं।

आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र लाल ने बताया कि आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। मऊ के कोपागंज निवासी सलीम नट पर छह मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही कई केस संदीप गुप्ता पर भी हैं। दोनों ही 25000 के ईनामी बदमाश हैं। इन्हें कोर्ट में जल्द पेश किया जाएगा।

 

 

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!