
किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा,रतसर में डी०एल०एड्० (बी०टी०सी०) प्रशिक्षुओं का स्काउट & गाइड प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में दिनांक 14 नवम्बर,2023 से 18 नवम्बर,2023 तक चला |
स्काउट और गाइड प्रशिक्षण के अंतिम दिन आउटिंग के दौरान टीमों ने अपने टेन्ट का निर्माण किया तथा नाश्ता व भोजन तैयार किए |जिसमें कुल 09 टीम ने प्रशिक्षण में भाग लिया | टेन्ट निरीक्षण हेतु मुख्य अतिथि श्री अनुराग यादव जी,वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाइनार व विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेश राय जी, वरिष्ठ प्रवक्ता, गांधी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर रहे
| उक्त द्वय अतिथि गण द्वारा टेन्ट निरीक्षण किया गया व छात्र-छात्राओं के अच्छे प्रदर्शनी हेतु उत्साहित भी किया गया व समाज सेवा के लिए अग्रणी रहने हेतु सदैव तत्पर रहने की बात भी कही गई |
प्रशिक्षण के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया |जिसका शुभारंभ सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अभय नाथ सिंह जी, डी०एल०एड्० विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष श्री अनिल कुमार यादव जी, जिला स्काउट & गाइड के सचिव श्री राजेश सिंह जी, जिला स्काउट & गाइड कमिश्नर श्री सौरभ पाण्डेय जी द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर किया गया | प्रशिक्षण में प्रथम स्थान मैरी गोल्ड टीम ने ,द्वितीय स्थान कमल टीम ने व तृतीय स्थान गुलाब टीम ने प्राप्त किया जिन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य जी द्वारा सम्मानित किया गया | स्काउट & गाइड प्रशिक्षक श्री राजेश जी, श्री नफील अख्तर व श्रीमती सुधा पाण्डेय जी को भी महाविद्यालय परिवार ने सम्मानित किया |
इस अवसर पर शिक्षक श्री राजेश यादव, डॉ० श्रीराम सिंह,सुभाष कुमार, सोमेश नंदन,श्रीमती कुसुम देवी, सौफिया अख्तरी,कुल 23 स्काउट व 75 गाइड उपस्थित रहे | अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी स्काउट और गाइड को देश सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए और अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं भी प्रदान की | आभार डी०एल०एड्० विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष द्वारा किया गया तथा संचालन प्रशिक्षक नफील अख्तर ने किया |