सीएचसी के डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए मांगे दस हजार

1 / 100 SEO Score

बलरामपुर, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के मुक्त इलाज बेहतर इलाज के मंसूबों पर पानी फेरते डॉक्टर आए दिन सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर पर इलाज और ऑपरेशन के नाम पर रुपए मांगने के आरोप लगाते हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली के महदूपुर गांव निवासी महिला ने फूलपुर सीएचसी पर तैनात डॉक्टर कुंदन गुप्ता पर आंख के आपरेशन के लिए 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाई। पीड़िता व उसके पुत्र ने शनिवार को डिप्टी सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। राधिका देवी पत्नी जगधारी शर्मा और बेटे विष्णु शर्मा ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार को फूलपुर सीएचसी पर आंख दिखाने के लिए गई थी। आंख के डॉक्टर कुंदन गुप्ता ने महिला से आंख के ऑपरेशन के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। महिला ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो डॉक्टर ने कहा कि पांच हजार रुपये लेंस का व पांच हजार रुपये आपरेशन का लगेगा। पीड़िता ने कहा कि सरकारी अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन व दवाइयां मुफ्त मिलती हैं। किस बात का ऑपरेशन का पैसा लगेगा मेरे पास तो इतने रुपए नहीं हैं। रुपये न देने पर डॉक्टर ने उसे अपमानित कर अपने कक्ष से निकाल दिया। पीड़िता शनिवार को अपने पुत्र विष्णु शर्मा के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंच कर आरोपी डॉक्टर के विरूद्ध डिप्टी सीएमओ को प्रार्थना पत्र दी।
डिप्टी सीएम ने कहा जांच कर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!