मायावती बोलीं- अंबेडकर का अपमान किया, बयान वापस लें; वाराणसी में जुटने लगे कार्यकर्ता
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद बसपा आज उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। बसपा सुप्रीमो ने ऐलान किया है कि सभी जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। मायावती ने लखनऊ में गुरुवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- अमित शाह ने संसद में बाबा साहेब के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे अंबेडकर का अपमान हुआ। हमारी पार्टी का मानना है कि अमित शाह को अपना बयान वापस लेना चाहिए। माफी मांगनी चाहिए।
वाराणसी में शास्त्री घाट वरुणापुल पर बसपा कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। यहां प्रदर्शन के बाद जुलूस की शक्ल में बसपा जिला मुख्यालय पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपेंगे। मायावती ने वाराणसी में प्रदर्शन की जिम्मेदारी जौनपुर के मंडल प्रमुख प्रभारी अमरजीत सिंह गौतम को सौंपी है।