*थाना-रौनापारः-दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार*

7 / 100 SEO Score

*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरणः-*
दिनांक 15.12.24 को वादी द्वारा थाने परु आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त सूरज पासवान पुत्र राजकुमार पासवान निवासी ग्राम गोठा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0 468/2024 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64BNS व 4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
आज दिनांक 25.12.24 को उ0नि0 अखिलेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूरज पासवान पुत्र राजकुमार पासवान निवासी ग्राम गोठा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र करीब 19 वर्ष को कांखभार बाजार से समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Share

Leave a Reply