अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना में राज मिस्त्री समेत दो की मौत।

1 / 100 SEO Score

 

मेंहनगर के भोरमपुर और रानी के सराय के कुद्दनपुर गांव के पास की घटना।

डाला छठ पर पत्नी को मायके छोड़कर बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा।

बलरामपुर, आजमगढ़। मेंहनगर के भोरमपुर और रानी के सराय के कुद्दनपुर गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसों में राज मिस्त्री समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे का कारण जानने में जुट गई।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरी गणेशपुर गांव निवासी 30 वर्षीय पिंटू यादव राजमिस्त्री का काम कर परिवार की जीविका चलाते थे। डाला छठ का पर्व होने के कारण दिन में अपनी पत्नी गुड़िया को उसको मायके मऊ के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव निवासी पिता शिवचंद के घर छोड़ने के लिए गए थे। देर शाम बाइक से घर लौटते समय में नगर थाना क्षेत्र के भोरामपुर गांव के पास पिकअप से टक्कर हो गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से पत्नी वह बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
उधर रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझांवा का निवासी 21 वर्ष के सचिन बीए तृतीय वर्ष के छात्र थे,सुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी अपनी बहन के घर मिलने के लिए गए थे, देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे कि कुंदनपुर गांव के समीप वाराणसी से गोरखपुर हाईवे पर सामने से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा रानी की सराय सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Share

Leave a Reply