*यातायात पुलिस बलिया द्वारा हेलमेट पहन कर दो पहिया चलाने के लिए गुलाब का फूल देकर लोगों को किया गया जागरुक ।*

9 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

*रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, सीट बेल्ट और हेलमेट की महत्ता के बारे में बताकर किया जागरुक ।*

*जनता से HSRP नंबर प्लेट लगाने हेतु की गयी अपील ।*

बलिया-उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह* आयोजित करने की अपील की गयी है जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 08.01.2025 को *पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (द0) कृपा शंकर के मार्गदर्शन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी बलिया अरुण कुमार राय, क्षेत्राधिकारी यातायात गौरव कुमार शर्मा, पी0टी0ओ0 बलिया, RI परिवहन बलिया की उपस्थिति में प्रभारी यातायात बलिया द्वारा *सनबीम स्कूल अगरसण्डा बलिया* व *राजकीय बालिका इण्टर कालेज बलिया* में प्रधानाचार्य सहित अन्य स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में छात्र/छात्राओँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान व यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया व यातायात नियमों को पालन करने की अपील की गयी और नोट बुक वितरण किया गया ।

इसी क्रम में कुँवर सिंह चौराहे के पास आने जाने वाले लोगों को दो पहिया वाहन पर हेल्मेट न पहनना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट न लगाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना तथा गलत दिशा में वाहन का संचालन करनें वाले चालकों को जागरूक करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी एवं हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों को *गुलाब का फूल* देकर उनको सम्मानित किया गया तथा साथ ही साथ वाहन के HSRP नंबर प्लेट की महत्ता से अवगत कराया गया व सर्दी व कोहरे के मौसम में सीमित स्पीड से वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया ।

*बलिया पुलिस की आमजन से अपील*

*कृपया वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट जरूर लगायें, यह आपकी एवं आपके परिवार की सुरक्षा हेतु है, इसे जरूर अपनायें ।*

Leave a Reply