स्व. हरिशंकर यादव पहलवान का सातवीं पुण्य तिथि मनाई गई

5 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से हैं जहाँ विकास खण्ड मनियर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बिजलीपुर में एक ऐसे महापुरुष की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें क्षेत्र के सम्मानित जनता उपस्थित रहे।प्रधान बृजराज यादव(बिजलेश) ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर आज गरीबों को सैकड़ो से ऊपर कंबल देकर सम्मानित किया। वहीं प्रधान संजय यादव,प्रधान अमरेश यादव, प्रधान अमरदेव यादव आदि प्रधान गणों ने स्वर्गीय हरिशंकर यादव पहलवान के बारे में व्याख्यान किया। वहीं समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि राम जी यादव ने बड़ी ही करुणा भरी आवाजों में पिता और पुत्र के बारे में बताया जहां उनकी आंखों से आंसू बहने लगा और उपस्थित सभी लोगों के आंखों में आंसू आ गया। सिकंदरपुर विधायक मुहमद जियाउद्दीन रिजवी के भतीजा ग्राम पंचायत सिवान कला के प्रधान द्वारा भी पिता और पुत्र के बारे में विधवत जानकारी दी। वहीं गायको ने गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लन चौधरी ने कहा कि आज वही पुत्र अपने पिता का और माता का पुण्यतिथि तीर्थ मानता है जो संस्कार और संस्कृत घर से मिलता है बाजार से खरीदा नहीं जाता है।
आइये सुनते हैं ग्रामीण जनता की जुबानी एवं विशिष्ट अतिथि राम जी यादव की जुबानी एवं मुख्य अतिथि लल्लन यादव की जुबानी प्रधान एवं उनके भाई की जुबानी क्या कुछ कह रहे हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!