हाथरस। हाथरस में तैनात दादरी निवासी सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।
कमरे में लहूलुहान मिली उसकी महिला मित्र पर ही सिपाही की हत्या का आरोप लगा है।
सिपाही के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
आरोप है कि महिला मित्र, सिपाही कुलदीप भाटी पर शादी का दबाव बना रही थी।
उसने दो दिन पहले धमकी दी भी थी, अगर शादी नहीं की तो उसे मार देगी।
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव कैमराला चक्रसैनपुर निवासी सिपाही कुलदीप भाटी वर्ष 2019 से यहां यहां तैनात था।
जलेसर रोड पर श्यामनगर इलाके में। किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे दादरी में रहते हैं।
गुरुवार को लोगों ने उसके कमरे से गोली चलने की आवाज सुनी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, कुलदीप मृत अवस्था में पड़ा था, उसकी कनपटी पर गोली लगी थी।
वहीं उसकी महिला मित्र बेड पर लहूलुहान पड़ी थी,
युवती के सीने से ऊपर गोली लगी थी। गंभीर हालत के चलते युवती को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।