Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

3 तलाक का पत्नी ने किया विरोध तो बहनोई से कराया हलाला...', फिर भी दोबारा निकाह से मुकर गया पति, थाने पहुंची पत्नी - Saty Savera

3 तलाक का पत्नी ने किया विरोध तो बहनोई से कराया हलाला…’, फिर भी दोबारा निकाह से मुकर गया पति, थाने पहुंची पत्नी

2 / 100

आजमगढ़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहां एक शौहर ने अपनी बेगम को पहले 3 तलाक दे दिया। पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो इस पर पंचायत बैठाई गई। तय हुआ कि महिला का हलाला पहले उसके बहनोई के साथ होगा।फिर वह दोबारा पति से निकाह कर पाएगी। न चाहते हुए भी महिला हलाला के लिए मान गई। मगर हलाला के पश्चात् पति ने दोबारा निकाह से मना किया तो महिला ने इसका विरोध किया। इस के चलते पति ने अपने पिता और दो भाइयों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। फिर घर से निकाल दिया।

तत्पश्चात, तंग आकर महिला थाने गई। शिकायत देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता अदालत पहुंच गई। वहां उसने आपबीती सुनाई तो अदालत ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दे डाले। अब पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तहकीकात आरम्भ कर दी है। पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र की महिला का सनव्वर नामक व्यक्ति से निकाह हुआ था। मगर सनव्वर ने पत्नी को बिना किसी वजह के तीन तलाक दे डाला, जो कि गैर कानूनी है। मामला पंचायत तक पहुंचा को मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार, पीड़िता को बहनोई जफर के साथ हलाला करने के लिए कहा गया। पीड़िता पति से दोबारा निकाह करना चाहती थी। इसलिए हलाला के लिए भी मान गई। मगर हलाला के पश्चात् भी पति सनव्वर ने उसे अपनाने से मना कर दिया।

वही पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पति ने अपने ही पिता और दो भाइयों के साथ मिलकर मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस के चलते देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी प्रयास किया। एसपी ने कहा कि इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसमें से अपराधी जफर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481