आजमगढ़: श्रद्धांजलि समारोह की तैयारी पूरी, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

1 / 100 SEO Score

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे रामरनेश यादव की आठवीं पुण्यतिथि बुधवार को जनता इंटर कालेज अंबारी में मनाई जाएगी। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। राज्यपाल का प्रोटोकॉल भी आ गया है।
फूलपुर क्षेत्र के आंधीपुर में जन्मे रामनरेश यादव 23 जून 1977 को यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। वहीं, 2011 में मध्यप्रदेश के राज्यपाल बनाए गए थे। 22 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया। कार्यक्रम के संयोजक अजय नरेश यादव ने बताया कि जनता इंटर काॅलेज अंबारी में श्रद्धांजलि समारोह होगा। इसके पूर्व सुबह सात बजे से मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। मैराथन दौड़ काॅलेज से शुरू होकर अंबारी चौक, दीदारगंज रोड होते हुए भीखपुर, ससना से भेड़िया चौक तक जाएगी। इसके बाद वहां से वापस जनता इंटर काॅलेज में आकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत कल्याण दास हनुमानगढ़ी अयोध्या रहेंगे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!