मऊ से मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) नई ट्रेन सेवा का अनुमोदन प्रदान किया गया है

1 / 100 SEO Score

रेल मंत्रालय द्वारा मऊ से मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) नई ट्रेन सेवा का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के मध्य साप्ताहिक नई गाड़ी का शुभारम्भ 22 नवम्बर, 2023 को मऊ-प्रयागराज जं. उद्घाटन ट्रेन सेवा को चला कर किया जायेगा। इस उद्घाटन ट्रेन सेवा को माननीय रेल, संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16:00 बजे हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर मऊ जं. स्टेशन पर आयोजित समारोह में माननीय मंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अरविन्द कुमार शर्मा, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री यशवन्त व माननीय सदस्य विधान परिषद श्री विक्रांत सिंह, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
05181 मऊ-प्रयागराज जं. उद्घाटन ट्रेन सेवा मऊ से 16:00 बजे प्रस्थान कर मुहम्दाबाद से 16:32 बजे, आजमगढ़ से 17:02 बजे, खोरासन रोड से 18:07 बजे, शाहगंज से 18:40 बजे, जौनपुर से 19:20 बजे, मड़ियाहूं से 19:52 बजे, जंघई से 20:27 बजे, फूलपुर से 21:0

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!