Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला आयुष समिति की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी - Saty Savera

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला आयुष समिति की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी

10 / 100

मीरजापुर 28 फरवरी 2025- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व जिला आयुष समिति की बैठक आहूत की गयी। जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा बैठक में ओ0पी0डी0/आई0पी0डी0 उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास करे निरीक्षण के दौरान यदि कोई चिकित्सक अपने तैनाती स्थल पर निवास करते हुए नही पाया जाता है उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में मरीजो हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए। दवाओं की उपलब्धता के बारे में बताया कि पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं हैं। एन0एन0सी0 रजिस्ट्रेशन में जमालपुर, चुनार, सीखड़ की कम प्रगति पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन आशाओं के द्वारा कार्य नही किया जा रहा है उन आशाओं पर कार्यवाही करेें। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत जिलाधिकारी ने निर्देशित किया शत प्रतिशत भुगतान कराना सुनिश्चित करें। डिलीवरी की समीक्षा जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राइवेट अस्पतालों द्वारा सही डिलीवरी डाटा उपलब्ध नही कराया जा रहा है उसकी समीक्षा कर सही फीड कराना सुनिश्चित करें। जन्म घुट्टी की समीक्षा में विकास खण्ड सीखड़ की प्रगति खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जन्म लेने वाले शिशुओं को शत प्रतिशत जन्म घुट्टी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि लोगो को टीकाकरण एवं उसके महत्व के बारे में एम0ओ0आई0सी0 अथवा ए0एन0एम0 आशा एवं आंॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा जानकारी देकर जागरूक किया जाय। बैठक में आयुष्मान कार्ड, 108 व 102 एम्बुुलेंस, मातृ मृत्यु दर की समीक्षा, जननी सुरक्षा योजना आदि बिन्दुओं विस्तृत समीक्षा की गयी। जिला स्वास्थ्य समिति में आने वाले सभी एन्डीकेटरों में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी जमालपुर व राजगढ़ को शो काज नोटिस जारी करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि संतोषजनक उत्तर न होने पर निलम्बन हेतु शासन को पत्राचार किया जाए। यूनीसेफ की समीक्षा में उमरिया, सी0एच0सी0 हलिया व भावां राजगढ़ में हेपीटाइटेस वैक्सीन लक्ष्य के सापेक्ष नही लगाए जाने पर उपरोक्त विकास खण्ड के प्रभारी चिकित्साधिकारी शो काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यूनीसेफ के अन्तर्गत आने वाले पैरामीटर्स के सभी कार्यो पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिला आयुष समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष समिति के अन्दर सभी पैरामीटर्स की विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में जहां मेरे द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है उस तहसील पर कैम्प लगाकर लोगो का परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कलेक्ट्रेट परिसर व विकास भवन परिसर में भी कैम्प लगाकर अधिकारियों/कर्मचारियों व आने वाले फरियादियों का परीक्षण कर दवाओं का वितरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकरारी सहित सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481