अध्यापकों की मेहनत लाई रंग, नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बच्चे ने पाई सफलता

7 / 100 SEO Score

कहते हैं कि यदि कोई भी कार्य मन लगाकर किया जाए तो सफलता जरुर हासिल होती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने । दरअसल आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया शिक्षा क्षेत्र के एदिलपुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल की पांचवी कक्षा के छात्र पीयूष राजभर ने नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। इससे अध्यापकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद जब बच्चा स्कूल पहुंचा तो अध्यापकों ने स्कूल में ही उक्त छात्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बता दें कि पीयूष राजभर दादर गांव का रहने वाला है। उसके पिता रमेश राजभर ट्रक ड्राइवर हैं। जो मुंबई में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पीयूष की माता गृहणी हैं। पीयूष की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हम लोगों के देखरेख में बच्चे ने कड़ी मेहनत की और यह सफलता हासिल की। वैसे तो इस विद्यालय से कुल चार विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी। लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ ही नंबरों से हमारे अन्य विद्यार्थी पीछे रह गए। हम उम्मीद करते हैं कि अगले वर्ष हमारे स्कूल के बच्चे इससे भी अच्छा प्रदर्शन करें और एक नहीं बल्कि कई बच्चे इसी तरह की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पास हों। सहायक अध्यापक अजय पांडेय ने कहा कि यह अभी शुरुआत है आगे हम लोग और भी कड़ी मेहनत करेंगे और जो बच्चे जिस दिशा में जाना चाहेंगे उन्हें उस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। सहायक अध्यापक सुभाष प्रजापति ने कहा कि हम लोग बच्चों की सफलता के लिए उनकी अलग से तैयारी कराते थे। सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी पीयूष ने कहा कि मेरा सपना है कि मैं भविष्य में डॉक्टर बनूंगा। पीयूष ने अपने सभी अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सहायक अध्यापक नगेन्द्र,सहायक अध्यापक श्रीकांत सिंह,सहायक अध्यापक अंजू सिंह, बिहारी प्रजापति ग्राम प्रधान एदिलपुर, विनोद कुमार पांडेय एआरपी, सुधीर कुमार एआरपी, देवेंद्र वर्मा एआरपी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply