महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

7 / 100 SEO Score

संवाददाता अब्दुर्रहीम शेख़।
विकसित भारत@ 2047 : सुदृढ़, समृद्ध और समावेशी की ओर विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर संजीव कुमार महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति ने की। उन्होंने छात्रों को अपने उदबोधन में कहा कि विकसित भारत की संकल्पना यथाशीघ्र ही पूर्ण होगी, आज से 30 साल पहले का भारत को यदि देखा जाए और वर्तमान में अन्य देशों से तुलना की जाए तो निश्चित तौर पर भारत आगे प्रगति के पथ पर विकास कर रहा है। वर्तमान स्थिति में समावेशी विकसित के उद्देश्यों को लेकर निश्चित तौर हर क्षेत्र में आने वाला समय भारत का होगा, ऐसा मेरा मानना है। मैं जिस तरह दुनिया को देखता हूं और दुनिया की तरक्की को देखता हूं इस प्रगति के पथ पर भारत भी आगे बढ़ रहा है आज भारत में तकनीकी के तौर पर कहा जाए तो देश के बड़े शहर बैंगलोर,कोलकाता, चेन्नई और मुंबई शहरों को देखा जय तो तो अन्य देशों के शहरों से बहुत तेजी से तरक्की कर रहे है, नई तकनीकी को अपना रहे हैं निश्चित तौर पर आने वाले समय में 2047 तक भारत विकसित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत , विकसित भारत @2047 बने परंतु जो वर्तमान में विकसित देश है उनकी तरह नहीं! बल्कि भारत भारत जैसा विकसित भारत बने। ऐसा मेरा मानना है, विकसित भारत भारतीय जीवन मूल्यों के साथ,भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और विरासत के साथ भारत का विकास हो। तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने अपने उदबोधन में कहा कि विकसित भारत की संकल्पना को लेकर हमें विश्वविद्यालय निरंतर समावेशी कार्य करने होंगे। हमें विकसित भारत बनाने के योगदान में किसी तरह का संशय नहीं रखना होगा। इस सेमिनार का स्वागत वक्तव्य विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के अतिथि प्रवक्ता (सेमिनार संयोजक) सूर्य प्रकाश अग्रहरि ने दिया।
सेमिनार का विषय मार्ग प्रस्तुत राजनीति विज्ञान के अतिथि प्रवक्ता (सह संयोजक)शुभम राय ने दिया। सेमिनार में सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान की अतिथि प्रवक्ता त्रिशिका श्रीवास्तव (कार्यक्रम की सचिव)ने किया। इस सेमिनार में करीब २५ शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण हुआl इस संगोष्ठी में शिब्ली नेशनल पी.जी. कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने डॉ. शफीउज्जमां के नेतृत्व में प्रतिभागिता दर्ज की l साहिबा खातून, शमा अफरोज, रेशम अफरोज, प्रतिभा यादव, प्रियंका यादव, आयुषी यादव, सुषमा पाण्डेय, उपासना विश्वकर्मा, खुशी श्रीवास्तव ने शोध पत्र प्रस्तुत कियेl जिसमें बीए सेमेस्टर 6 की छात्रा सुषमा पाण्डेय ने “सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुतकर्ता” पुरस्कार के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया और एमए की छात्रा रेशम अफरोज ने इसी सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विशिष्ट वक्ताओं के रूप में प्रो विजय कुमार राय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय,राजनीति शास्त्र विभाग, प्रोफेसर अजय द्विवेदी संकायाध्यक्ष, फैकेल्टी आफ मैनेजमेंट वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, दिनकर त्रिपाठी, जॉइंट सेक्रेटरी यूपीएसए, प्रोफेसर विनय कुमार सिंह,जूलॉजी विभाग, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, विश्वविद्यालय के प्रवक्ता, ऋषभ त्रिपाठी, कामेश्वर गिरी,अंशिका, अनुष्का सहित कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. ।

Leave a Reply