हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है अस्पताल : सीएमएस

7 / 100 SEO Score

गर्मी का मौसम अब नजदीक आ रहा है। ऐसे में हीट वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। मीडिया की टीम ने अमर शहीद राजा जयलाल सिंह सौ शैय्यायुक्त संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें पाया गया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा उच्च कोटि की व्यवस्था कराई गई है। हीट वेव से निपटने के लिए अस्पताल में अलग से छह बेड आरक्षित किए गए हैं। जिसमें कूलर के साथ-साथ एसी भी लगाया गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर एस. के. ध्रुव ने बताया कि हीट वेव से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। हीट वेव के रोगियों के लिए अलग से छह बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें एसी की भी व्यवस्था कराई गई है। अभी हाल ही में एडी स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया था जिसमें उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक बताया। सीएमएस ने लोगों को सुझाव दिया कि गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में सभी लोग अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें। जब बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। धूप से बचने की कोशिश करें। घर से बाहर निकलते समय सर पर कोई भी कपड़ा जरूर डाल लें। इसके अलावा चश्मा पहनकर ही बाहर निकलें। किसी को अगर कोई दिक्कत महसूस हो तो तत्काल नजदीकी अस्पताल में दिखाएं। मरीज चाहे तो हमें भी दिखा सकते हैं। हमारे यहां 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है।

Leave a Reply