जिसने कुरान का एक हर्फ़ पढ़ा उसकी हर-हर्फ के बदले एक ने नेकी और इस माह में एक नेकी के बदले 70 नेकिया

7 / 100 SEO Score

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहाँ मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के बडी मस्जिद में तरावीह मुकम्मल खत्म कुरआन के बाद एक मिलाद शरिफ भी किया गया इस मौके पर मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जौहर अली व हाफिज शमशेर आलम सिकन्दरपुरी ने कुराने पाक की अजमत और फजीलत के ताल्लुक में कहा की हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु ताला अलेही वसल्लम का फरमान है की जिसने कुरआन पाक में से एक हर्फ पढ़ा तो अल्लाह पाक हर-हर्फ के बदले एक नेक मिलेगी और हर नेकी 10 नेकियों के बराबर है. वही मौलाना जौहर अली ने हाफिज ए कुरान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि जो शख्स कुरान को याद करके रोजाना उसकी तिलावत करें और कुरान के मुताबिक अमल करें तो कयामत के दिन उसके वालेदेन को एक ऐसा ताज पहनाया जाएगा जिसकी रोशनी दुनिया की सूरज की रोशनी से कई गुना बढ़कर होगी और उसे सूरज को अपने घर की छत पर महसूस करो फिर तुम समझ सकते हो कि जब वालेदेंन का यह मुकाम और मर्तबा होगा तो उसे शख्स का क्या दर्जा होगा और क्या मुकाम होगा. जिसने कुरान को याद किया और कुरान के मुताबिक जिंदगी गुजारी उन्होंने बताया कि कुरान पाक बा वाहिद किताब है जिसमें जर्रा भर भी शक और शुबह की गुंजाइश नहीं कुरान मुंतकियों के लिए राहे हिदायत है कुरान से हमारा रिश्ता ऐसा मजबूत होना चाहिए जैसा कि जिस्म से रूह का खत्म तरावीह के बाद पेश इमाम ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी
इस मौके पर बडी मस्जिद में लोग बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply